Showing posts with label मेरा नैनीताल Nainital. Show all posts

Wednesday, January 11, 2012
Saturday, March 20, 2010
नैनीताल के राजभवन में स्थित गोल्फ कोर्स का इतिहास
पिछली एक पोस्ट में मैंने नैनीताल के राजभवन के बारे में बताया था। इस पोस्ट में मैं राजभवन में बने गोल्फ कोर्स के बारे में कुछ।
राजभवन का निर्माण 1900 में हुआ और इसमें बने गोल्फ कोर्स का निर्माण सन् 1926 में हुआ। इसे यूनाइटेड प्रोविसेंस के गर्वनर जनरल मैलकम हैली ने बनवाया था। यह गोल्फ कोर्स 50 एकड़ भूमि में फैला है और इसका सम्पूर्ण डिजाइन व निर्माण ब्रिटिश फौज के इंजीनियरों द्वारा किया गया। यह गोल्फ कोर्स समुद्र सतह से 6475 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
इस कोर्स में 18 होल है तथा अलग-अलग तरह की 18 टी बनी हुई हैं। ब्रिटिश समय में गोल्फ ब्रिटिश ऑफिसर्स का पसंदीदा खेल हुआ करता था इसलिये इस मैदान में उस समय काफी चहल-पहल रहती थी। वर्ष 1927 में ब्रिटिश अधिकारी एच. एलीना ने इस मैदान गोल्फ मैदान में सबसे अधिक 24 अंक प्राप्त किये।
भारत के आजाद होने से पहले यह गोल्फ मैदान हफ्ते में सिर्फ मंगल, बृहस्पति और इतवार को ही खुलता था। सन् 1980 तक यह मैदान आम लोगों के लिये बंद रहता था पर वर्ष 1994 में उस समय के राज्यपाल मोती लाल बोरा ने इसे सभी लागों के लिये खुलवा दिया। उसी समय से यहां प्रतियोगितायें भी शुरू होने लगी। गर्वनर्स गोल्फ कप प्रतियोगिता यहां होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है।
Thursday, January 7, 2010
रोचक है नैनीताल की चप्पू वाली नावों का इतिहास
नैनीताल की चप्पू वाली नावें नैनीताल की पहचान मानी जाती रही हैं। इन नावों का इतिहास जितना रोचक है उतनी ही रोचक हैं इन नावों को बनाने की विधि।
नावों को बनाने के लिये तुन की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। तुन की लकड़ी का प्रयोग इसलिये किया जाता है क्योंकि ये बहुत हल्की होती है जिस कारण पानी में आसानी से तैरती है साथ ही थोड़ी लोचदार होती है और आसानी से पानी में सड़ती भी नहीं है। नाव की लम्बाई 21.5 से 22 फीट होती है, चौड़ाई 4 फीट व उंचाई 18 इंच होती है और वजन लगभग 1क्वंटल होता है।
नाव को बनाने के लिये सबसे पहले इसके आंतरिक ढांचे (फ्रेम) को बनाया जाता है। जो नाव का सबसे अहम हिस्सा है। दूसरा नम्बर है नूक (आगे का गोलाई वाला हिस्सा)। तीसरा नम्बर आता है गोला (नाव का तला) का, जिसे नाव की रीढ़ की हड्डी कहा जा सकता है। चौथा नम्बर आता है माड़ा और बाड़ा का जिन्हें आपस में जोड़कर लकड़िया लगायी जाती हैं। नाव के एक तरफ लगाये जाने वाली लकड़ियों की संख्या कम से कम 18 होती है। जो 6 इंच की होती हैं और 1 लाइन में 6 पिट्टयां लगती हैं। यह तो हुआ नाव के बाहर का काम।
इसके बाद बारी आती है अंदरी भाग के निर्माण की। जिसमें होता है नाव में तांबे की कीलें (रिपिट) लगाना। तांबे की कीलों में जंक नहीं लगता इसलिये यह खराब भी नहीं होती हैं। पत्तियां चिपकाना और बैठने के लिये कुर्सियां लगाना इत्यादि। पूरी नाव में अंदर और बाहर की तरफ साल की राल (पोटीन) लगायी जाता है जो पानी को नाव के अंदर आने से रोकता है। सिंथेटिक व‚निZश लगाया जाता है और इसे तीन-चार दिन तक सूखने के लिये छोड़ दिया जाता है। इसके बाद चप्पू बनाये जाते हैं जिन्हें चीड़ की लकड़ी से बनाते हैं। यह 8 फीट लम्बे और इनकी आगे से चौड़ाई 5 इंच होती है। इनको नाव में लगाने के लिये रोला बनाया जाता है जो लोहे का होता है। एक नाव को बनाने में कम से 30 दिन तो लग ही जाते हैं। वो भी तक जब सुबह से शाम तक लगातार काम किया जाये नहीं तो यह समय थोड़ा बड़ भी जाता है।
नावों को साल में दो बार व‚निZश किया जाता है ताकि ये ठीक रहें और यदि कोई टूट-फूट हो जाती है तो उसे भी इन्हीं दिनों ठीक कर लिया जाता है। ऐसा इसलिये किया जाता है ताकि नाव पानी में आसानी से तैरती रहे और पानी नाव के अंदर न आने पाये।
नाव बनाने लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक की कीमत लग जाती है। इस कीमत को वसूलने में लगभग 3 से 5 साल का समय लग जाता है। यदि नाव वाला स्वयं नाव चला रहा है तो 3 साल लग जाते हैं और यदि उसने किसी को नाव चलाने के लिये रखा है तो कम से कम 5 साल लग जाते हैं।
आजकल नावों के लाइसेंस कम मिलते है इसलिये नाव बनाने के काम में काफी कमी आ गई है। इस समय झील में नावों की कुल संख्या 222 है जिनसे लगभग 400 परिवार पल रहे हैं। साथ ही पैडल बोट की संख्या भी बढ़ रही है इस कारण भी नाव बनाने के काम में थोड़ी कमी आयी है जबकि पैडल बोट से झील को नुकसान होता है लेकिन चप्पू वाली नाव से झील को कोई नुकसान नहीं है।
इन नावों को बनाना काफी समय पहले ब्रजवासी जी ने शुरू किया था पर उन्होंने जो म‚डल बनाये वो अब नहीं बनते हैं। उनके बाद 1930 के लगभग सरदार धन्ना सिंह ने नावों को बनाने का काम शुरू किया। उनसे ही गोपाल राम जी ने नावें बनाना सीखा। सन् 1940-1965 तक गोपाल राम जी अकेले नाव बनाने वाले थे। नई नावों के जो म‚डल आये हैं इसमें गोपाल राम जी का ही योगदान है और गोपाल राम जी से यह विधा आगे और लोगों के पास गई। जो इस विधा से ही अपने परिवार का पालन-पोशण कर रहे है।
इस समय जो नाव बना रहे हैं उन्हें अफसोस है कि उनके पास कोई भी वर्कश‚प नहीं है जहाँ आराम से नावें बना सकें जबकि यह यहाँ का पुश्तैनी काम है और कई परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी हुई है। उनका कहना था कि हमें झील के किनारे नावें बनाने के लिये एक वर्कश‚प दे दी जाये तो हमें काम करने में काफी आसानी हो जायेगी।
Thursday, November 12, 2009
नैनीताल का पहला फिल्म उत्सव
7-8 नवम्बर 2009 को नैनीताल में पहले फिल्म उत्सव का आयोजन किया गया। नैनीताल में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसे एन.एस. थापा और नेत्र सिंह रावत को समर्पित किया गया था। इस फिल्म उत्सव का नाम रखा गया था `प्रतिरोध का सिनेमा´। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उन संघषों से रु-ब-रु करवाना था जो कि कमर्शियल फिल्मों के चलते आम जन तक नहीं पहुंच पाती हैं। युगमंच नैनीताल एवं जन संस्कृति मंच के सहयोग से इस फिल्म उत्सव का आयोजन किया गया।
आयोजन का उद्घाटन युगमंच व जसम के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करके की गयी। इसी सत्र में फिल्म समारोह स्मारिका का विमोचन भी किया गया और प्रणय कृष्ण, गिरीश तिवाड़ी `गिर्दा´ एवं इस आयोजन के समन्वयक संजय जोशी ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद आयोजन की पहली फिल्म एम.एस. सथ्यू निर्देशित `गरम हवा´ दिखायी गयी। बंटवारे पर आधारित यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी सराही गयी
सायंकालीन सत्र में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि वीरेन डंगवाल के काव्य संग्रह `स्याही ताल´ का विमोचन किया गया तथा गिरीश तिवाड़ी `गिर्दा´ और विश्वम्भर नाथ सखा को सम्मानित किया गया। इस दौरान `आधारशिला´ पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इसके बाद राजीव कुमार निर्देशित 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री `आखिरी आसमान´ का प्रदर्शन किया गया जो कि बंटवारे के दर्द को बयां करती है। उसके बाद अजय भारद्वाज की जे.एन.यू. छात्रसंघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर पर केन्द्रत फिल्म `1 मिनट का मौन´ तथा चार्ली चैिप्लन की फिल्म `मॉर्डन टाइम्स´ दिखायी गयी। इस फिल्म के साथ पहले दिन के कार्यक्रम समाप्त हो गये।
दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 9.30 बजे बच्चों के सत्र से हुई। इस दौरान `हिप-हिप हुर्रे´, `ओपन अ डोर´ और `चिल्ड्रन ऑफ हैवन´ जैसी बेहतरीन फिल्में दिखायी गयी। बाल सत्र के दौरान बच्चों की काफी संख्या मौजूद रही और बच्चों ने इन फिल्मों का खूब मजा लिया।
दोपहर के सत्र की शुरूआत में नेत्र सिंह रावत निर्देशित फिल्म `माघ मेला´ से हुई और इसके बाद एन.एस. थापा द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म `एवरेस्ट´ का प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म 1964 में भारतीय दल द्वारा पहली बार एवरेस्ट को फतह करने पर बनायी गयी है। यह पहली बार ही हुआ था कि एक ही दल के सात सदस्यों ने एवरेस्ट को फतह करने में कामयाबी हासिल की थी। निर्देशक एन.एस. थापा स्वयं भी इस दल के सदस्य थे। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्रशंसा मिली। इस के बाद विनोद राजा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री `महुवा मेमोआर्ज´ का प्रदर्शन किया गया। यह फिल्म 2002-06 तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश के आदिवासी इलाकों में किये जा रहे खनन पर आधारित है जिसके कारण वहां के आदिवासियों को अपनी पुरखों की जमीनों को छोड़ने के लिये मजबूर किया जा रहा है। यह फिल्म आदिवासियों के दर्द को दर्शकों तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब रही।
सायंकालीन सत्र में अशोक भौमिक द्वारा समकालीन भारतीय चित्रकला पर व्याख्यान दिया गया और एक स्लाइड शो भी दिखाया गया तथा कवि विरेन डंगवाल जी का सम्मान किया गया। इस उत्सव की अंतिम फिल्म थी विट्टोरियो डी सिल्वा निर्देशित इतालवी फिल्म `बाइसकिल थीफ´। उत्सव का समापन भी युगमंच और जसम के कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही हुआ।
समारोह के दौरान अवस्थी मास्साब के पोस्टरों और चित्तप्रसाद के रेखाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसे काफी सराहना मिली।
आयोजन की कुछ झलकियां

अवस्थी मास्साब के पोस्टर
चित्तप्रसाद के रेखाचित्र
Monday, September 28, 2009
ऐतिहासिक है नैनीताल की नगरपालिका
नगरपालिका नैनीताल
नैनीताल की म्यूनिसिपल बोर्ड का गठन सन् 1845 में हुआ। नैनीताल की नगरपालिका देश की दूसरी नगरपालिका है। उस समय यदि कोई अपने क्षेत्र में म्यूनिसिपल बोर्ड बनवाना चाहता था तो उन्हें गर्वनर के पास प्रस्ताव भेजना होता था कि उनके क्षेत्र में भी 1842 के एक्ट x को शुरू किया जाये। इस प्रस्ताव के लिये दो तिहाई मकान मालिकों की रजामन्दी अनिवार्य थी। नैनीताल में 8 मई 1845 को दो तिहाई मकान मालिकों द्वारा यह प्रस्ताव गर्वनर के पास भेजा गया जिसे गर्वनर ने स्वीकार कर लिया और 7 जून 1845 को नगरपालिका नैनीताल का गठन हुआ।
गठन के बाद इस पालिका कमेटी में मेजर ज. डब्ल्यू रिचर्ड, जी.सी. ल्यूसिंगटन, मेजर एमोड, कैप्टन वॉग और पी बैरन थे। कमेटी में मत देने के अधिकार भी इस प्रकार थे जो एक मकान का कर देता हो वो 1, जो 4 मकानों के कर देता हो उसे 2, और 8 मकानों के कर देने वाले को 3 और ज्यादा से ज्यादा 4 मत देने का अधिकार था।
इस नगरपालिका के कार्य थे सड़कें बनावाना, सफाई व्यवस्था करना, कुली की व्यवस्था करना, भवन निर्माण आदि कार्यों को सुनियोजित करना, कर निर्धारित करना, आय-व्यय का हिसाब रखना आदि। कुल मिलकार वह सारे काम जो एक शहर की मजबूत नींव रख सकें।
शहर की पहली पुलिस व्यवस्था भी नगरपालिका द्वारा 1847 में की गई थी जिसमें 6 पुलिसकर्मी थे। सन् 1890 में स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा करने के लिये रैमजे अस्पताल बनवाया गया और उसके बाद मल्लीताल में क्रोस्थवेट अस्पताल जिसे अब बी.डी. पाण्डे चिकित्सालय कहा जाता है का निर्माण करवाया। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में मुख्य रूप से ध्यान दिया गया और इसके चलते दूध बेचने वालों के लिये लाइसेंस जारी किये गये। मिलावटी या गंदा दूध मिलने पर उसे ज़ब्त किया जाने लगा साथ ही खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की गंदगी या मिलावट पाये जाने पर उसे नष्ट करने के साथ-साथ दुकानदार पर कढ़ी कार्यवाही भी की जाने लगी।
इस पालिका के अंतिम अंग्रेज अध्यक्ष आर.सी. ब्रुशर रहे। स्वतंत्रता के बाद पालिका के प्रथम भारतीय अध्यक्ष राय बहादुर जशौद सिंह बिष्ट रहे। इन्होंने 13 अक्टूबर 1949 से 30 नवम्बर 1953 तक कार्य किया। इनके बाद भी कई अध्यक्ष और रहे जिन्होंने शहर के विकास के लिये काम किया।
सन् 1977 में प्रदेश की सभी पालिकायें भंग कर दी गई थी इस अवधि में जिलाधिकारी ही पालिका के कार्य को देखते थे। 11 वषो बाद फिर पालिकाओं का गठन किया गया पर अब पालिका को वो स्वरूप नहीं बचा है जो पहले था।
Friday, September 18, 2009
नैनीताल के इतिहास का काला दिन है 18 सितम्बर
नैनीताल : भूस्खलन से पहले
18 सितम्बर 1880 को नैनीताल के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि इस दिन नैनीताल का अभी तक का सबसे बड़ा भूस्खलन हुआ था जिसमें करीब 151 लोगों की जान चली गयी थी।
एटकिंशन गजेटियर के अनुसार 14 सितम्बर से ही काफी तेज बारिश होने लगी थी और 18 सितम्बर तक लगभग 33 इंच बारिश हो चुकी थी। बारिश के साथ तेज हवायें भी चल रही थी जिस कारण सड़के टूटने लगी और पानी रिस-रिस कर चट्टानों के अंदर जाने लगा था। जो धीरे-धीरे उग्र रूप लेता चला गया और इसने चट्टनों को खिसकाना शुरू कर दिया। पानी के रास्ते में जो भी कुछ आया वो इसकी भेंट चढ़ता गया।
उस समय इस स्थान पर बना विक्टोरिया होटल, एस्मबली रूम और नैना देवी मंदिर पूरी तरह इस भूस्खलन में ध्वस्त हो गये। यह मलबा जब नैनी झील में गया तो इतनी तेज लहर उठी की तल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास खड़े 2-3 लोग भी इन लहरों में बह गये। देखते-देखते पूरा का पूरा पहाड़ मलबे के ढेर में बदल गया। इस भूस्खलन में सिर्फ एक ही काम अच्छा हुआ और वो है मल्लीताल में फ्लैट्स का बनना। यह फ्लैट इस भूस्खलन से ही बना है।
इस भूस्खलन में 151 लोगों की जानें चली गयी। जिसमें 34 यूरोपियन और यूरेसियन के साथ-साथ कई भारतीय नागरिक भी मारे गये। इनमें से किसे के भी शव नहीं मिल पाये। इन मृतकों की याद में आज के बोट हाउस क्लब के सामने एक फब्बारा बनाया गया था जिनमें इन मृतकों के नाम थे पर आज लापरवाहियों के चलते वो नाम पट्टी गायब हो गयी है। मल्लीताल के सेंट जोन्स इन विल्डनैस चर्च में भी इन मृतकों के नाम की पटि्या देखी जा सकती है।
इस भूस्खलन में मुख्य कारण था इस स्थान पर हुआ निर्माण कार्य जिसके लिये बहुत से पेड़ काटे गये थे और मकान बनाते समय पानी के प्रवाह के लिये कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये जिस कारण पानी यहां-वहां रिसने लगा और चट्टानों को कमजोर करता चला गया। भूस्खलन के बाद इसके कारणों का पता किया गया और सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दिया गया जिसके चलते पहाड़ियों पर नालों का निर्माण किया गया। इससे बरसात का पानी बहता हुआ इन नालों के रास्ते होता हुआ झील में आ जाता था। इन नालों में बीच-बीच में गड्ढे भी बनाये गये ताकि जितना भी मलबा हो वह इन गडढों में रुक जाये और झील में सिर्फ पानी ही जा पाये। इसके साथ-साथ इन पहाड़ियों में पेड़ तथा घास आदि को काटने पर भी पाबंदी लगा दी गयी।
पर आज की तारीख में इन नियमों की अनदेखी की जाने लगी है और नालों की सुरक्षा और साफ-सफाई की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते यहां बेतरतीब निर्माण कार्य जारी है और पेड़ों का कटान भी किया जा रहा है। अगर यह सब यूंही चलता रहा तो हो सकता है कि एक और 18 सितम्बर 1880 जल्दी ही सामने आ जाये।
नैनीताल : भूस्खलन के बाद (1883)
Friday, September 11, 2009
ऐसा है नैनीताल के राजभवन का इतिहास
नैनीताल की प्रसिद्ध इमारतों में नैनीताल के राजभवन का नाम सबसे ऊपर आता है। राजभवन अपने अद्भुद शिल्प के लिये न केवल हिन्दुस्तान में बल्कि विदेशों में भी खासा प्रसिद्ध रहा है। राजभवन की स्थापना को 100 वर्षों से भी ज्यादा हो चुके है। इमारत का निर्माण कार्य 27 अप्रेल 1897 को शुरू किया गया था और यह 1900 में बन कर तैयार हुआ। इस भवन का निर्माण लंदन के बकिंघम पैलेस के आधार पर ही हुआ है इसलिये इस भवन को छोटा बकिंघम पैलेस भी कहा जा सकता है।
इस भवन को गौथिक वास्तुकला के आधार पर बनाया गया है जिसे देखने पर अंग्रेजी वाले ई आकार का दिखाई देता है। इसका डिजाइन तैयार करने का श्रेय स्टेवंस और इंजीनियर एफ. ओ. ऑरटेर को जाता है। इस भवन को एच.डी. वाइल्डबल्ड की देखरेख में बनाया गया जो उस समय इसके मुख्य इंजीनियर थे।
राजभवन का क्षेत्र लगभग 220 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 8 एकड़ जमीन पर दो मंजिला मुख्य भवन निर्मित है जिसमें कुल 113 कमरे हैं तथा 50 एकड़ जमीन में गोल्फ फील्ड है। इस गोल्फ ग्राउंड में 18 होल हैं। सन् 1926 में उस समय के गर्वनर मैलकम ने इसमें गोल्फ की शुरूआत की थी। इस फील्ड का डिजाइन ब्रिटिश आर्मी के इंजीनियरों द्वारा तैयार किया गया। यह ग्राउंड इतनी उंचाई में स्थित सबसे सुन्दर और अद्भुद गोल्फ फील्ड में से एक है। उस समय इस भवन को बनाने में लगभग ७.५० लाख रुपयों का खर्च आया था और भवन के लिये बिजली, पानी की व्यव्स्था करने में ५० हजार रुपये खर्च हुए थे
इस इमारत को जनता के लिये सन् 1994 में खोला गया। तब से इसमें कई राष्ट्रीय स्तर की चैम्पयनशिप आयोजित की जा चुकी हैं। इसके अलावा बांकी की लगभग 160 एकड़ भूमि पर घना जंगल है जिसमें कई तरह के पेड़-पौंधे और पक्षी देखने को मिल जाते हैं। इस भवन के म्यूजियम में 10वीं व 20वीं सदी के हथियार, हाथी दांत, एन्टीक फर्नीचर, ट्रॉफियां व मेडल्स का भी अच्छा संग्रह है।
इस भवन के निर्माण में 3 वर्ष का समय लग गया था। इमारत के निर्माण में एक खास बात और है कि इसके निर्माण में प्रयुक्त सभी सामान स्थानीय है। चाहे वो लकड़ी हो, पत्थर हो या अन्य सामग्री सभी स्थानीय है सिर्फ शीशे और टाइल्स इंगलेंड से मंगवाये गये थे। इस भवन में रहने वाले सबसे पहले ब्रिटिश गर्वनर एन्टोनी मैक्डोनल तथा सबसे पहली भारतीय गर्वनर सरोजनी नायडू थी।
कहा जाता है कि सन् 1854 में उस समय के गर्वनर के लिये शेर का डांडा में अस्थायी रूप से गर्वनर हाउस किराये पर लिया गया जिसमें गर्वनर ग्रीष्मकाल के दौरान रहा करते थे। उसके बाद सन् 1865 में गर्वनर ई ड्रमेड ने यहां पर माल्डन इस्टेट नाम के भवन का निर्माण किया और बाद में इसे बेच भी दिया। कुछ समय पश्चात जॉर्ज कूपर ने नया गर्वनर हाउस सेंट लू के नजदीक बनवाया पर सन् 1880 में आये भूस्खलन में इस भवन के टूट जाने के बाद उन्होंने फिर से शेर का डांडा में ही गर्वनर हाउस का निर्माण किया। इस गर्वनर हाउस में उस समय के दो गर्वनर एल्फोर्ड तथा चाल्र्स क्रासवेट रहे थे। कुछ समय पश्चात इस गर्वनर हाउस में भी दरारें आने लगी थी और कभी भी इसके क्षतिग्रस्त हो जाने के संदेह के चलते गर्वनर एन्टोनी मक्डोनल ने इस इमारत को तुड़वा दिया और नये गर्वनर हाउस के लिये जमीन की तलाश की जाने लगी। इस बार इमारत बनवाने से पहले सभी भौगोलिक स्थितियों की अच्छे से जांच की गई जिसके चलते वर्तमान गर्वनर हाउस अस्तित्व में आया जो आज भी अपनी पूरी शानो-शौकत के साथ नैनीताल का गौरव बढ़ा रहा है।

Monday, August 10, 2009
इस तरह जगमगाया पहली बार नैनीताल

नैनीताल के इतिहास में 1 सितम्बर 1922 का दिन एक ऐतिहासिक दिन था क्योंकि इसी दिन नैनीताल पहली बार बिजली की रोशनी से जगमगाया था।
उस समय नैनीताल नॉर्थ प्राविंस की रात्कालीन राजधानी था और इस शहर में को बिजली से रोशन करना अंग्रजी हुकुमत का एक सपना था और इस सपने को हकीकत में लाने की शुरूआत 1919 में हुई जब अंग्रेजों को नैनीझील की सुंदरता को रात के समय बिजली की रोशनी में देखने का हुआ। तभी नैनीताल के प्राकृतिक जल संसाधनों से बिजली बनाने का विचार आया। इस कार्य के लिये पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा मसूरी म्यूनिसिपल बोर्ड के विद्युत अभियंता मिस्टर बेल तथा इंगलैंड की मैथर एंड प्लाट्स कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया।
पहले यह प्रस्ताव 11,09,429 रुपय का था पर बाद में इसमें लगे श्रम के कारण इसकी कीमतें बढ़ गई और यह प्रस्ताव 20,72,383 रुपये हो गया। इस कार्य के लिये नैनी झील के पानी को 1 हजार वर्ग इंच क्षेत्रफल के 6280 फिट लंबे पाइपों की सहायता से 355 मीटर के हैड द्वारा 1100 किलोवॉट विद्युत का उत्पादन किया गया।
इस कार्य के लिये मैथर एंड प्लाट्स, गिलबर्ट एंड गिलकर व एकर्सन हीप की निहायत ही भारी मशीनों व अल्टीनेटर के हिस्सों को शेपफील्ड, मैनचेस्टर, लिवरपूल इंगलैंड से पानी के जहाजों, रेल व उसके बाद पावर हाउस तक बैलगाड़ियों द्वारा लाया गया। यह पावर हाउस दुर्गापुर में स्थिति था। पावर हाउस में तीन प्लेटन व्हील और अल्टीनेटरों से विद्युत उत्पादन का काम शुरू हो गया। इस पावर हाउस के तीन सब पावर स्टेशन कचहरी, जल संस्थान व सूखाताल के पास बनाये गये जहां हाई टेंशन लाइनों से 3500 वोल्ट की बिजली लाई जाती थी। इस बिजली का 380 वोल्ट जलापूर्ति के लिये तथा 220 वोल्ट रोशनी के लिये इस्तेमाल किया जाता था।
28 मई 1920 को तत्कालीन म्यूनिसीपल बोर्ड ने प्रस्ताव संख्या 14 के तहत इस परियोजना के लिये 11,39,639 रुपये स्वीकृत किये। 17 जून 1922 को विद्युत अभियंता मिस्टर चेंटरी को दुर्गापुर पावर हाउस का चार्ज दे दिया गया था।
5 जनवरी 1988 को बलियानाला में भारी भूस्खलन हो जाने के बाद दुर्गापुर पावर हाउस में काम बंद हो गया क्योंकि इस भूस्खलन में पेन स्टॉक पाइप लाइन टूट गई थी जो फिर ठीक नहीं हो पाई। आज यहां रखी गई यह मशीनें बेहद निराशाजनक स्थिति में हैं जबकि इन मशीनों को बहुमूल्य विरासत की तरह सहेज कर रखे जाने की जरूरत थी।
Tuesday, July 21, 2009
नैनीताल में भी हैं चिनार के पेड़
अभी कुछ दिन पहले की ही बात है कि दिल्ली में रहने वाले एक मित्र से बात हो रही थी कि अचानक ही बात चिनार के पेड़ों पर आ गई और उसने बोला - चिनार के पेड़ तो कश्मीर में ही होते हैं और क्या खुबसूरत पेड़ होते है।
मेरे आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि चिनार तो नैनीताल में भी होते हैं और हम तो रोज़ाना चिनार को देखते ही रहते हैं।
उसे इस बात पर यकीन नहीं था तो कुछ चिनार की तस्वीरें लेकर उसे मेल कर दी। तस्चीरें देख के उसे यकीन हुआ और बोला कि - मुझे लगता था कि चिनार या कश्मीर में होता है या फिर कनाडा में।
खैर जो भी हो उसकी ये बात तो बिल्कुल सही है कि चिनार का पेड़ होता बहुत सुंदर है और हर मौसम के अनुसार उसकी पत्तियों के जो रंग उभरते हैं वो तो किसी को भी रोमांचित कर दें।
पतझड़ के मौसम में सड़कों में बेहिसाब चिनार के पत्तों का बिखरे रहना भी कुछ कम रोमांचित करने वाला नहीं होता है।
चिनार हिमाचल में भी होते हैं और कनाडा का तो राष्ट्रीय वृक्ष भी चिनार ही है। चिनार के पेड़ काफी विशाल होते हैं और बहुत सालों तक टिके रहते हैं। चिनार के पेड़ का औषधीय उपयोग भी किया जाता है। इसकी पत्तियां विशेष रूप से आकर्षित करती हैं। इसका बॉटनिकल नाम Platanus orientalis होता है।
यहां पर नैनीताल के चिनार की कुछ अलग-अलग तस्वीरों को लगा रही हूं।

Monday, April 20, 2009
अभी भी कई खुबसूरत झीलें हैं नैनीताल में
नैनीताल से 23 किमी दूर सातताल नाम की एक बहुत ही खुबसूरत जगह है। यहां पर सात तालों - गरूड़ ताल, नल-दमयंती ताल, राम, लक्ष्मण, सीता ताल तथा पुर्ण ताल, सुखा ताल।
सबसे पहले जो ताल पड़ती है वो है नल-दमयंती ताल। पौराणिक कथाओं के अनुसार नल दमयन्ती झील का नाम एक राजा नल और उसकी पत्नी दमयन्ती के नाम पर पड़ा जो यहां पर आये थे और बाद में इस ताल में ही उनकी समाधि बन गयी। उस समय में यह ताल बहुत बड़ी थी और इससे लगभग पूरे गांव में सिंचाई की जाती थी इसी कारण यहां की खेती भाबर की खेती को भी मात करती थी और यहां पर बहुत घना जंगल भी था जो अब खत्म होने लगा है।
उसी समय एक महात्मा के द्वारा इस झील में मछलियां पाली गई थी और ऐसी मान्यता रही कि इस झील में कभी भी मछलियां नहीं मारी जा सकती हैं। यह मान्यता आज भी बनी हुई हैै जिस की वजह से इस झील में आज भी काफी बड़ी और प्रमुख मछलियों का अस्तित्व बचा हुआ है। इन मछलियों में प्रमुख हैं सिल्वर कार्प, गोल्डन कार्प और महासीर जिन्हें बिना किसी मेहनत के झील के बिल्कुल सापफ पानी में यहां वहां घूमते हुए आसानी के साथ देखा जा सकता है।

इसके बाद गरूड़ ताल पड़ती है। यह छोटी सी ताल है और इसका पानी बहुत ही साफ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील के पास पांडवों के वनवास के दौरान द्रोपदी ने अपनी रसोई बनाई थी। द्रोपदी द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सिल-बट्टा आज भी यहां पे पत्थरों के रूप में मौजूद है। स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस पूरे इलाके में पांडव अपने वनवास के दौरान रहे थे।

इसी ताल से कुछ आगे राम, लक्ष्मण, सीता ताल है। यह ताल सबसे बड़ी ताल है जिसमें तीनों ताल एक साथ जुड़ी हुई है। 65 वषीZय एक स्थानीय महिला से जब मैंने यह पूछा कि इसे राम, लक्ष्मण, सीता ताल क्यों कहते हैं ? क्या यहां राम, लक्ष्मण, सीता भी कभी रहे थे ? तो उनका कहना था कि रहे ही होंगे क्योंकि किसी भी जगह का नाम ऐसे ही तो नहीं पड़ता पर हमें तो जो पता है उसके अनुसार यहां पांडव लोग भी रहे थे और यहीं भीम ने हिडम्बा राक्षसी का अंत किया था। सूखा ताल और पूर्ण ताल झीलों का अस्तित्व लापरवाहियों के चलते अब समाप्त हो गया है। पर इन दो झीलों के अलावा जो झीलें हैं वो आज भी अच्छी स्थिति में हैं।

अंग्रेजों के समय में इस जमीन में चाय की काफी अच्छी खेती हुआ करती थी जिस कारण इसे जून स्टेट भी कहते हैं। परन्तु अंग्रेजों के चले जाने के साथ ही इसका भी विनाश हो गया पर अब सराकर ने चाय की खेती से संबंधित कुछ परियोजनायें इस क्षेत्र में शुरू की है।
यहां एक प्राचीन चर्च भी है जो अपने शिल्प के लिये काफी मशहूर है। सातताल से ही 7-8 किमी. की खड़ी चढ़ाई तय करके हिडम्बा देवी का मंदिर भी है। इस मंदिर में जो बाबा जी रहते हैं उन्होंने कई प्रजातियों के पेड़-पौंधे, फूल और जड़ी-बूटियां यहां पे लगाई हैं जिस कारण इस स्थान पे विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियां देखने को भी मिल जाती हैं।
तस्वीरें : गूगल सर्च से साभार

Thursday, April 16, 2009
नैनीताल रोपवे
ताउ रामपुरिया जी ने अपने ब्लॉग में पिछले शनिवार को नैनीताल के रोपवे पर एक पहेली पूछी थी। आज में उसी रोपवे के विषय में थोड़ी और जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध करवा रही हूं।
नैनीताल की शान माने जाने वाला रोपवे जो आज नैनीताल के पर्यटन में अपना विशेष स्थान रखता है। इसकी शुरूआत 16 मई 1985 को की गई थी। इस रोपवे का उद्घाटन उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने किया था। इस इस रोपवे को नैनी त्रिवेणी इलाहाबाद और वैस्ट अल्पाइन कम्पनी अस्ट्रीया के द्वारा बनवाया गया था। इसमें 800 किग्रा. का वजन एक बार में ले जाया जा सकता है।

यह मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से स्नोव्यू तक जाती है। इसकी अधिकतम गति 6 मीटर प्रति सेकेण्ड है और यह 700 मीटर की दूरी को लगभग 5 मिनट में तय कर लेती है। यह दूरी सड़क द्वारा 2.5 किलोमीटर की है। इसे बनाने का मकसद सिर्फ पर्यटकों के एक अच्छा मनोरंजन उपलब्ध करवाना है जो यह आज भी कर रही है। इस रोपवे का वाषिZक टर्नओवर लगभग 1 करोड़ का है और यह 30 प्रतिशत मनोरंजन कर सरकार को देती है साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दे रही है।

Wednesday, March 18, 2009
नैनीताल के बारे में
नैनीताल का वर्णन स्कंद पुराण के महेश्वर खंड में त्रिऋषि यानी तीन ऋषि - अत्रि, पुलस्त्य और पुलह के सरोवर के रूप में आता है। मान्यता है कि ये संत यात्रा करते-करते जब गागर पहाड़ी श्रृंखला की उस चोटी पर पहुंचे जिसे अब चाइना पीक के नाम से जाना जाता है, तो उन्हें प्यास लग गयी। उस स्थान में पानी नहीं था और तीनों ऋषि प्यास से बेहाल थे। तब उन्होंने मानसरोवर का ध्यान किया और जमीन में बड़ा से छेद कर दिया। वह छेद मानस जल से भर गया। इस प्रकार उनके द्वारा सृजित इस झील का नाम त्रिऋषि सरोवर पड़ा। यह भी मान्यता है कि इस सरोवर में स्नान करने से वही फल प्राप्त होता है जो मानसरोवर में स्नान करने से मिलता है। बाद में इस झील का नाम नैनी झील उस देवी के नाम में पड़ा जिसका मंदिर इस झील के किनारे स्थित है। 1880 के भूस्खलन में यह मंदिर नष्ट हो गया। जिसे फिर दोबारा उस स्थान पर बनाया गया जहां यह इस समय स्थित है।
इस स्थान के बारे में एक अन्य मान्यता के अनुसार नैनीताल को 64 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ भी माना जाता है क्योंकि जब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे उस समय सती की बांयी आंख (नैयन) इस स्थान पर गिरी थी। इसलिये कहा जाता है कि इस झील का आकार आंख के जैसा है।
इस झील के बारे में सर्वप्रथम 1841 के अंत में कलकत्ता से प्रकाशित होने वाले अखबार `इंग्लिशमैन´ में छपा था। जिसमें यह लिखा गया था कि - `अल्मोड़ा क्षेत्र में झील की खोज´ इसके बाद बैरन ने `पिलिग्रम´ नाम से `आगरा अखबार´ में इस झील का विवरण दिया गया था। बैरन ने आगे लिखा था कि - वह नैनीताल जाते समय खैरना से होकर गया और लौटा रामनगर के रास्ते से। उसने यह भी लिखा था कि - पहले स्थानीय लोग उसे झील दिखाने से लगातार इंकार करते रहे क्योंकि इस झील का उनके लिये बेहद धार्मिक महत्व था और उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि यहां कोई झील नहीं है। पर बाद में बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोग मान गये।
वर्ष 1842 में बैरन यहां फिर वापस आया। इस समय तक करीब आधा दर्जन अर्जियां भवन निर्माण के लिये अधिकारी के पास पहुंची और उस समय के कमिश्नर लुशिंग्टन ने एक छोटा सा भवन बनाने की शुरूआत की। 1842 से पहले इस स्थान में एक झोपड़ी भी नहीं थी। सिर्फ नैयना देवी की पूजा के लिये वर्ष में एक बार आस-पास गांव के लोग यहां इकट्ठा होते थे और एक छोटे से मेले का आयोजन भी होता था। जिसे आज भी नंदादेवी मेला के रूप में मनाया जाता है।
मिस्टर लुशिंग्टन ने ही यहां बाजार, सार्वजनिक भवन और एक सेंट जोन्स गिरजाघर का निर्माण करवाया। मिस्टर बैरन ने इस झील में पहली बार नौका को डाला और झील में नौकायान की शुरूआत की।

Wednesday, February 25, 2009
इस तरह बना नैनीताल का पुस्तकालय
नैनीताल में पुस्तकालय की स्थापना की घटना भी अपने आप में एक रोचक प्रसंग है। स्व. श्री मोहन लाल साह जी को नैनीताल जैसी जगह में पुस्तकालय न होने का अफसोस था और उन्हें यह कमी बार-बार अखरती रहती थी। सन् 1933-34 के लगभग उन्होंने नैनीताल में पुस्तकालय बनवाने का प्रस्ताव नगरपालिका में रखा। उस समय नैनीताल नगरपालिका के अध्यक्ष मि. बूशर ने इस प्रस्ताव को यह कह कर स्वीकार नहीं किया कि - इस समय पालिका के पास इतना पैसा नहीं है कि पुस्तकालय का खर्च वहन किया जा सके। उन्होंने पालिका के सदस्यों को बताया कि - पुस्तकालय के निर्माण में लगभग 5,000 रुपयों का खर्च आयेगा जो पालिका वहन नहीं कर सकती है इसलिये इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मोहन लाल साह जी ने अपनी ओर से 5,000 रुपये पुस्तकालय निर्माण के लिये देने की पेशकश की और कहा - उनकी सिर्फ इतनी सी शर्त है कि पुस्तकालय का नाम उनके पिताजी के नाम पर दुर्गा शाह म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी रखा जाये। उनकी इस शर्त को मान लिया गया और नैनीताल में पुस्तकालय की स्थापना हो गई। यह पुस्तकालय बाद में उत्तर भारत के प्रमुख पुस्तकालयों में शुमार हुआ। इस पुस्तकालय में आज भी अनेक दुर्लभ पुस्तकों बहुत अच्छा संकलन है।
कुछ वर्ष बाद नैनीताल नगरपालिका के उस समय के अध्यक्ष ने यह कह कर कि - नगरपालिका प्रतिवर्ष पुस्तकालय की पुस्तकों को खरीदने के लिये बहुत धनराशि खर्च करती है, मोहन लाल साह जी द्वारा दिये गये 5,000 रुपये उन्हें लौटा दिये और पुस्तकालय का नाम म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी रख दिया परन्तु मोहन लाल साह जी ने इस चैक को कैश नहीं करवाया और नगरपालिका को ही वापस लौटा दिया।
30 अगस्त, 1946 को उत्तर प्रदेश शासन ने इस पुस्तकालय का नाम फिर से दुर्गा शाह म्युनिसिपल पब्लिक लाइब्रेरी ही रख दिया और आज भी इस पुस्तकालय को इसी नाम से जाना जाता है।
Thursday, February 19, 2009
नैनीताल के प्राचीनतम भवन

नैनीताल का सेंट जोन्स चर्च नैनीताल की सबसे प्राचीनतम भवनों में से एक है। यह चर्च मल्लीताल में स्थित है। इस इमारत के निर्माण के लिये जगह का चुनाव सन् 1844 में कोलकाता के बिशप डेनियल विल्सन द्वारा किया गया था। इस चर्च का नाम भी उन्हीं के द्वारा किया गया था। इस इमारत का आर्किटेक्ट कैप्टन यंग द्वारा तैयार किया गया और अक्टूबर 1846 में इस इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
उस समय इस इमारत के निर्माण में करीब 15,000 रुपये का खर्च आया था। इसे पहली बार 2 अप्रेल 1848 को जनता के लिये खोला दिया गया जबकि उस समय भी यह चर्च पूरी तरह तैयार नहीं हुआ था। सन् 1856 में इसे सरकार द्वारा सार्वजनिक इमारत के रूप में अधिकृत कर लिया गया।
उस समय से अभी तक चर्च में कुछ निर्माण कार्य और किये गये हैं। बाद के समय में इस चर्च में कुछ स्मारक बनाये गये हैं, जिनमें सन् 1880 में आये भयानक भूस्खलन में मारे गये लोगों और प्रथम विश्वयुद्ध (1914-1918) में शहीद हुई इंडियन सविल सर्विस के सैनिकों के स्मारक हैं।
यह इमारत आज भी नैनीताल की शान बनी हुई है।
तस्वीर : गूगल सर्च से साभार
Saturday, January 24, 2009
आज का नैनीताल
घुघुती जी और गोविन्द प्रकाश जी ने मेरी पिछ्ली पोस्ट 'पुराना नैनीताल' में टिप्पणी की थी कि यदि में 'आज के नैनीताल' की तस्वीरें भी लगाती तो अच्छी तुलना हो जाती।
इस पोस्ट में मैं आज के नैनीताल की कुछ तस्वीरें लगा रही हूं।

Wednesday, January 21, 2009
पुराना नैनीताल
नैनीताल की यह बहुत पुरानी तस्वीरें मुझे इंटरनेट से मिली हैं
“General view looking down on Naini Tal Lake from the northern hills,” Photograph of Nainital from the Macnabb Collection (Col James Henry Erskine Reid): Album of views of ‘Naini Tal’ taken by Lawrie & Company in 1895.
Oriental and India Office Collection, British Library
Naini Tal, After landslip of 1880.” 1883.
Macnabb Coll.
Oriental and India Office Collection,
British Library.
(Naina (Cheena or China) Peak can be seen on the right in this 1855 photograph, and Deopatta sloping upwards on the left. “View [of Naini Tal] from the Lake.” 1855. Photographer Dr. John Murray (1809-1898). From Murray Collection: ‘Photographic views in Agra and its vicinity.’
Oriental and India Office Collection, British Library.
Alma Hill, Snow View and the Old Government House atop the Sher-ka-Danda Ridge in 1886. “The lake at Naini Tal (U.P.). 9 October 1886.” Water-colour painting of the lake at Naini Tal in the United Provinces by Charles J. Cramer-Roberts (1834-1895), 9 October 1886. Inscribed on front in ink: ‘Naini Tal. Oct 9/86. C.J.C.R.’

Thursday, January 1, 2009
एक दिन नैनीताल के प्राणी उद्यान में
नैनीताल का प्राणी उद्यान जिसका नाम भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान है। मैं वैसे तो इस प्राणी उद्यान में पहले भी जा चुकी हूं पर इस रविवार को मुझे यहां जितना मजा आया उतना पहले कभी नहीं आया था।

आजकल उद्यान में काफी भीड़-भाड़ थी जिस कारण जानवर बेचारे यहां-वहां छिपते फिर रहे थे। इस उद्यान की विशेषता है यहां का स्नो लेपर्ड। जिसे देखने के लिये काफी लोग इस उद्यान में आते हैं। मैंने पक्षी के पिंजड़ों से देखना शुरू किया। यहां कई प्रजातियों के पक्षी जैसे - फीजेंट, फाउल, पी-फाउल, ईगल, तोते, तथा कई अन्य प्रजाति के पक्षी हैं जिनमें कुछ यहीं मिलते हैं तो कुछ बाहर से लाये गये हैं और कुछ ऐसे पक्षी हैं जिन्हें संरक्षण के लिये यहां पर रखा गया है।

इन पिंजड़ों की देख-रेख करने वाले ने बताया कि जब सुबह का समय होता है तो बाहर के पक्षी इन पिंजड़ों के पास आ जाते हैं और अंदर के पक्षियों के साथ बातें करते हैं। जिसे सुनकर बड़ा रोमांच महसूस हुआ। इस उद्यान में कई तरह के पेड़-पौंधे भी हैं।

बाघ तो दूर बैठा धूप सेक रहा था और उसने किसी को लिफ्ट नहीं मारी। इसके बाद में आगे बड़ी तो गुलदार अपने पिंजड़े में आराम से बैठा धूप सेक रहा था पर जैसे ही उसने भीड़ को अपनी तरफ आते देखा बेचारा गुस्से में गुर्राता हुआ यहां-वहां चक्कर काटने लगा। उसको उसी हालत में छोड़ के मैं तो हिरन और कांखड़ों को देखने के लिये आगे बढ़ गयी। ये बहुत सीधे जानवर होते है। कभी-कभी ये पास आकर हाथ भी चाट लेते हैं पर यदि हल्ला-गुल्ला हो तो दूर ही रहते हैं।

आगे बढ़ने पर मैंने जंगली भालू को धूप सेकते देखा। भालू दादा इतना मस्त हो के धूप सेक रहा था कि मैं उसे देखती ही रही और खूब फोटो खींचे। उसका धूप सेकने का तरीका देख के ऐसा लग रहा था जैसे वो असली भालू न हो के कोई बहुत बड़ा टेडी बियर हो जिसे किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। उसे करीब 15-20 मिनट निहराने के बाद मैं अपने पसंदीदा स्नो लेपर्ड के देखने चली गई। जैसे ही मैं उसके पास पहुंची ही थी कि पीछे से भीड़ का एक रेला आया और उन्होंने इतना हल्ला मचाया कि वो वहां से भाग गया और पहाड़ी के पीछे जा छुपा। मुझे आज तक यह बात समझ में नहीं आयी कि जब लोग इस तरह के प्राणी उद्यानों में जाते हैं तो वहां जाकर ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं कि उन्हें देख के लगता है कि क्या असल में जंगली ये लोग तो नहीं हैं ? मेरे काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वो बाहर नहीं निकला। मैंने उसे उसकी तन्हाई के साथ छोड़ के आगे बढ़ना ही ठीक समझा।

वहां से मैं सराव के पास आयी। इसका नाम पदमा है। जब इसे यहां लाया गया था तो ये 3 महीने की थी। इसे बकरी का दूध पिलाते थे पर अब ये काफी बढ़ी हो गई है। सराव गधे के कान जैसे तथा बकरी की तरह दिखने वाला जानवर है। इसका बहुत ज्यादा शिकार किये जाने के कारण अब यह संरक्षित प्रजातियों में से एक है। वहां से आगे बड़ी तो बारहसिंघे अपनी मस्ती में घुमते हुए दिखे। बेचारा बार-बार पिंजड़े की जाली से टकरा जाता और उसके बड़े-बड़े सींघ उसमें फंस जाते। सांभर तो दूर से ही दर्शन देकर गायब हो गये।
वापस आते समय मैंने देखा कि कुछ लोग बाघ के पिंजड़े जिसे बिल्कुल बंद करके रखा गया था क्योंकि उन्हें अभी दर्शकों के लिये खोला नहीं है, के बाहर कान लगा के उनके गुर्राने की आवाज सुन रहे थे और बाहर से हल्ला मचा के उन्हें परेशान कर रहे थे। पर हद तो तब हुई जब वो दिवार लांघ के उनके पिंजड़े के पास ही जा पहुंचे। इस बार तो मैं स्वयं को रोक नहीं पाई और डांठते हुए मुझे कहना पड़ा - ये सब मैनईटर हैं अगर नैट तोड़ के बाहर निकल गये तो पता भी नहीं चलेगा तुममें से किसी का। इंसान का इस तरह का व्यवहार सच में बहुत अशोभनीय है।

बहरहाल मैं इन सब के साथ एक बहुत ही अच्छा दिन बिता के वापस आ गई।
इन सब की और मेरी तरफ से सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें।

Subscribe to:
Posts (Atom)