Monday, January 25, 2010

मेरे गांव की कुछ तस्वीरें - 2

मैंने पिछली एक पोस्ट में अपने गांव की कुछ तस्वीरें लगायी थी। इस पोस्ट में एक बार फिर अपने गांव की कुछ और तस्वीरें लगा रही हूं।




मेरे गांव का पुल



मेरा गांव सुबह के समय



मेरे गांव का मन्दिर
यह मन्दिर स्थानीय भगवान एैडी जी का है।


 

मेरे गांव के खेत



मेरे गांव का नज़ारा



मेरे गांव के खेत 


 मेरे गांव के खेत 




मेरे गांव में बहने वाली नदी



मेरे गांव में भी अब बिल्डर्स आने लगे हैं 






Friday, January 22, 2010

रानीबाग की कुछ तस्वीरें इस पोस्ट में

पिछली पोस्ट में मैंने रानीबाग में लगने वाले उत्तरायणी मेले के बारे में लिखा था पर कुछ समस्याओं के कारण तस्वीरें नहीं लगा पाई थी। इस पोस्ट में रानीबाग की कुछ तस्वीरें लगा रही हूं।


रानीबाग का मुख्य मन्दिर


 
जिया रानी की गुफा को जाने वाला रास्ता



जिया रानी की गुफा
 


 
जियारानी का मुख्य मन्दिर



नदी के किनारे लगे श्रृद्धालुओं की भीड़


जिया रानी का वो पत्थर जिसमें उनके घाघरे के निशान आज भी हैं


तट पर पूजा कराते श्रद्धालु


रानीबाग में लगी दुकानें

Tuesday, January 19, 2010

रानीबाग का उत्तरायणी मेला


इस बार 14 जनवरी मकर संक्रान्ति या उत्तरायणी वाले दिन रानीबाग जाने का अवसर मिला जो मेरे लिये इस दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है। रानीबाग नैनीताल से 28 किमी. की दूरी पर है। रानीबाग में ही एच.एम.टी. घड़ी की फैक्ट्री भी है जिसने पहाड़ वालों को बहुत लम्बे समय तक रोजगार उपलब्ध करवाया और बाद में सरकार और कर्मचारी दोनों की लापरवाहियों के चलते बन्द भी हो गई।

रानीबाग में चित्रेश्वर महादेव का मन्दिर है जो कत्यूरियों के समय का है। उत्तराखण्ड में कत्यूरवंशियों ने बहुत लम्बे समय तक शासन किया। इसलिये इसे चित्रशिला तीर्थ के नाम से जाना जाता है। यहां एक नदी भी बहती है जिसके किनारे हिन्दुओं का शमशान घाट है और एसी मान्यता है कि इस जगह का महात्म्य हरिद्वार जितना ही है।

रानीबाग में मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला लगता है। इस मेले की खास बात है इसमें लगने वाली जागर। इस जागर में कुमाउं और गढ़वाल के कत्यूर वंशी आते हैं और मां जियारानी के पत्थर के सामने एकत्रित होकर जागर लगाते हैं और अपनी कुलदेवी जियारानी को याद करते हैं।

कहा जाता है कि मां जिया इसी स्थान पर चित्रेश्वर महादेव की अराधना किया करती थी और पास ही में बनी गुफा में रहती थी। एक बार जब वो स्नान कर कर रही थी उसी समय उन पर उनके शत्रुओं द्वारा उन पर हमला कर दिया गया। अपनी रक्षा के लिये लिये जियारानी अपनी गुफा में चली गई और उसके बाद वो गायब हो गई। कहा जाता है कि नदी के किनारे एक पत्थर में उनके घाघरे के निशान आज भी हैं और इसी पत्थर के चारों ओर कत्यूर वंशियों द्वारा हर साल जागर लगायी जाती है। इस जागर में कत्यूरवंशी 13 तारीख से आने लगते हैं और रात से ही अपनी कुलदेवी की याद में जागर लगाने लगते हैं। जियारानी को जागरों की महारानी भी कहा जाता है।

इस स्थान पर अब कुछ नये मन्दिर भी बना दिये गये हैं और चित्रेश्वर महादेव और जियारानी की गुफा को आधुनिक ढंग का बना दिया गया है जिस कारण इन मन्दिरों की प्राचीनता कम हो गई है। जागर के अलावा इस स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न तरह की पूजायें और यज्ञोपवीत संस्कार इत्यादि भी किये जाते हैं। मन्दिर परिसर के अन्दर एक छोटे से मेले का आयोजन भी होता है जिसमें आसापास के स्थानों  से व्यापारी आकर दुकानें लगाते हैं।

कुछ तकनीकि समस्याओं के चलते इस पोस्ट में फोटो नहीं लगा पा रही हूं। फोटो अगली पोस्ट में।


Thursday, January 7, 2010

रोचक है नैनीताल की चप्पू वाली नावों का इतिहास


 
नैनीताल की चप्पू वाली नावें नैनीताल की पहचान मानी जाती रही हैं। इन नावों का इतिहास जितना रोचक है उतनी ही रोचक हैं इन नावों को बनाने की विधि।

नावों को बनाने के लिये तुन की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। तुन की लकड़ी का प्रयोग इसलिये किया जाता है क्योंकि ये बहुत हल्की होती है जिस कारण पानी में आसानी से तैरती है साथ ही थोड़ी लोचदार होती है और आसानी से पानी में सड़ती भी नहीं है। नाव की लम्बाई 21.5 से 22 फीट होती है, चौड़ाई 4 फीट व उंचाई 18 इंच होती है और वजन लगभग 1क्वंटल होता है।

नाव को बनाने के लिये सबसे पहले इसके आंतरिक ढांचे (फ्रेम) को बनाया जाता है। जो नाव का सबसे अहम हिस्सा है। दूसरा नम्बर है नूक (आगे का गोलाई वाला हिस्सा)। तीसरा नम्बर आता है गोला (नाव का तला)  का, जिसे नाव की रीढ़ की हड्डी कहा जा सकता है। चौथा नम्बर आता है माड़ा और बाड़ा का जिन्हें आपस में जोड़कर लकड़िया लगायी जाती हैं। नाव के एक तरफ लगाये जाने वाली लकड़ियों की संख्या कम से कम 18 होती है। जो 6 इंच की होती हैं और 1 लाइन में 6 पिट्टयां लगती हैं। यह तो हुआ नाव के बाहर का काम।

इसके बाद बारी आती है अंदरी भाग के निर्माण की। जिसमें होता है नाव में  तांबे की कीलें (रिपिट) लगाना। तांबे की कीलों में जंक नहीं लगता इसलिये यह खराब भी नहीं होती हैं। पत्तियां चिपकाना और बैठने के लिये कुर्सियां लगाना इत्यादि। पूरी नाव में अंदर और बाहर की तरफ साल की राल (पोटीन) लगायी जाता है जो पानी को नाव के अंदर आने से रोकता है। सिंथेटिक व‚निZश लगाया जाता है और इसे तीन-चार दिन तक सूखने के लिये छोड़ दिया जाता है। इसके बाद चप्पू बनाये जाते हैं जिन्हें चीड़ की लकड़ी से बनाते हैं। यह 8 फीट लम्बे और इनकी आगे से चौड़ाई 5 इंच होती है। इनको नाव में लगाने के लिये रोला बनाया जाता है जो लोहे का होता है। एक नाव को बनाने में कम से 30 दिन तो लग ही जाते हैं। वो भी तक जब सुबह से शाम तक लगातार काम किया जाये नहीं तो यह समय थोड़ा बड़ भी जाता है।

नावों को साल में दो बार व‚निZश किया जाता है ताकि ये ठीक रहें और यदि कोई टूट-फूट हो जाती है तो उसे भी इन्हीं दिनों ठीक कर लिया जाता है। ऐसा इसलिये किया जाता है ताकि नाव पानी में आसानी से तैरती रहे और पानी नाव के अंदर न आने पाये।

नाव बनाने लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक की कीमत लग जाती है। इस कीमत को वसूलने में लगभग 3 से 5 साल का समय लग जाता है। यदि नाव वाला स्वयं नाव चला रहा है तो 3 साल लग जाते हैं और यदि उसने किसी को नाव चलाने के लिये रखा है तो कम से कम 5 साल लग जाते हैं।

आजकल नावों के लाइसेंस कम मिलते है इसलिये नाव बनाने के काम में काफी कमी आ गई है। इस समय झील में नावों की कुल संख्या 222 है जिनसे लगभग 400 परिवार पल रहे हैं। साथ ही पैडल बोट की संख्या भी बढ़ रही है इस कारण भी नाव बनाने के काम में थोड़ी कमी आयी है जबकि पैडल बोट से झील को नुकसान होता है लेकिन चप्पू वाली नाव से झील को कोई नुकसान नहीं है।

इन नावों को बनाना काफी समय पहले ब्रजवासी जी ने शुरू किया था पर उन्होंने जो म‚डल बनाये वो अब नहीं बनते हैं। उनके बाद 1930 के लगभग सरदार धन्ना सिंह ने नावों को बनाने का काम शुरू किया। उनसे ही गोपाल राम जी ने नावें बनाना सीखा। सन् 1940-1965 तक गोपाल राम जी अकेले नाव बनाने वाले थे। नई नावों के जो म‚डल आये हैं इसमें गोपाल राम जी का ही योगदान है और गोपाल राम जी से यह विधा आगे और लोगों के पास गई। जो इस विधा से ही अपने परिवार का पालन-पोशण कर रहे है।

इस समय जो नाव बना रहे हैं उन्हें अफसोस है कि उनके पास कोई भी वर्कश‚प नहीं है जहाँ आराम से नावें बना सकें जबकि यह यहाँ का पुश्तैनी काम है और कई परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी हुई है। उनका कहना था कि हमें झील के किनारे नावें बनाने के लिये एक वर्कश‚प दे दी जाये तो हमें काम करने में काफी आसानी हो जायेगी।